नदी का पर्यायवाची शब्द क्या है? नदी का समानार्थी शब्द हिंदी

दोस्तों, हमने पहले अलग-अलग शब्दों के पर्यायवाची शब्द समझ लिए हैं।आज नदी शब्द के पर्यायवाची शब्द देखते और समझते हैं।उसके लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

नदी का पर्यायवाची शब्द | Nadi Paryayvachi shabd in Hindi
नदी का पर्यायवाची शब्द | Nadi ka paryayvachi shabd

नदी शब्द का प्रयोग करने से पहले उसके पर्यायवाची शब्दों को जानना बहुत जरूरी है। नीचे हम नदी शब्द के विभिन्न पर्यायवाची शब्दों को समझेंगे और उन पर ध्यान देंगे। नदी शब्द के समान अर्थ वाले शब्दों को नदी का पर्यायवाची Nadi ka paryayvachi shabd शब्द कहा जाता है।

नदी का पर्यायवाची शब्द Nadi ka paryayvachi shabd in hindi

  • निम्नगा
  • नदिया
  • नद
  • निर्झरणी
  • पयस्विनी
  • रिवर
  • प्रवाहिनी
  • तरंगवती
  • तटिया
  • सरी
  • तरंगवती
  • अपगा
  • स्रोतस्विनी
  • कल्लोलिनी
  • अपगा
  • जलमाला
  • कूलंकषा
  • तरंगिनी
  • तटिनी
  • तरनी
  • तरिणी
  • लरमाला
  • द्वीपवती
  • लहरी
  • सरिता
  • शैवालिनी

नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है, जिसका स्रोत प्रायः कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा किसी सागर अथवा झील में गिरती है। बरसात उसे जन्म देती है। वह सामान्यतः ग्लेशियर, पहाड़ अथवा झरने से निकलकर सागर अथवा झील में समा जाती है। इस यात्रा में उसे अनेक सहायक नदियाँ मिलती हैं।

नदी अपने जीवन काल में युवा अवस्था, प्रौढ़ अवस्था तथा वृद्धावस्था से गुजरती है। इन अवस्थाओं का सम्बन्ध उसके कछार के ढाल से होता है। अपनी युवावस्था तथा प्रौढ़ावस्था में नदी अपने कछार में भूआकृतियों का निर्माण करती है। नदी दो प्रकार की होती है- सदानीरा या बरसाती।

भारत में मुख्यतः चार नदी प्रणालियां हैं: उत्तरी भारत में सिंधु, मध्य भारत में गंगा, उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र, प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा, कावेरी, महानदी जैसी नदियां विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं। सात प्रमुख नदियाँ (सिंधु, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, तापी, गोदावरी, कृष्णा और महानदी) अपनी कई सहायक नदियों के साथ भारत की नदी प्रणाली बनाती हैं। भारत की सबसे छोटी नदी का नाम अरवारी है। भारत की राष्ट्रीय नदी का नाम गंगा है।

नदियाँ खेती के लिए लाभदायक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का उत्तम स्त्रोत होती हैं। नदियां न केवल जल प्रदान करती है बल्कि घरेलू एवं उद्योगिक गंदे व अवशिष्ट पानी को अपने साथ बहकर ले भी जाती है। बड़ी नदियों का उपयोग जल परिवहन के रूप मे भी किया जा रहा है। नदियों में मत्स्य पालन से मछली के रूप मे खाद्य पदार्थ भी प्राप्त होते हैं।

जब झीलों, नहरों, नदियों, समुद्र तथा अन्य जल निकायों में विषैले पदार्थ प्रवेश करते हैं और यह इनमें घुल जाते है अथवा पानी में पड़े रहते हैं या नीचे इकट्ठे हो जाते हैं । जिसके परिणामस्वरूप जल प्रदूषित हो जाता है और इससे जल की गुणवत्ता में कमी आ जाती है तथा जलीय पारिस्थितिकी प्रणाली प्रभावित होती है ।

औद्योगिक अपशिष्टों, रसायनों के मिश्रणों और भारी धातुओं को पानी में छोड़ दिया जाता है। इन्हें साफ करना मुश्किल होता है। कृषि अपशिष्ट, रसायन, उर्वरक और कृषि में इस्तेमाल किए गए कीटनाशक नदी के जल को दूषित करते हैं। प्राकृतिक बारिश भी प्रदूषण साथ लाती है क्योंकि यह प्रदूषित हवा के साथ गिरती है।

पर्यावरण और वन मंत्रालय (एमओईएफ) द्वारा राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (एनआरसीपी) नदियों के प्रदूषण को रोकने और पानी की गुणवत्ता में सुधार करना है। प्रयोक्‍ता को विभिन्न नदियों के लिए विशेष कार्य योजना पर जानकारी का उपयोग कर सकते हैं, सीवेज उपचार संयंत्र, पानी की गुणवत्ता की निगरानी और कार्यान्वयन एजेंसियों का विवरण।

मुझे आशा है कि आप नदी के पर्यायवाची शब्द को समझ गए होंगे। अगर आपको नदी के पर्यायवाची शब्द में कोई गलती मिलती है तो आप हमें कमेंट या ईमेल के माध्यम से बता सकते हैं।

Leave a Comment